फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाएं ट्रेन से कटी

Sun, 29 Mar 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की शाम सत्संग से गांव लौट रहीं दो महिलाओं की दूरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन


आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भेजा है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। रूरा स्टेशन अधीक्षक शिवलाल पाल ने बताया कि झींझक जीआरपी को सूचना दी गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया गया है कि शनिवार की शाम महिलाएं रामनवमी के अवसर पर घाटमपुर से सत्संग में शामिल होकर वापस लौट रही थीं।
विज्ञापन


सत्संग से वापस लौट रहे किशनपुर कहिंजरी थाना रसूलाबाद निवासी चेतन शाह ने बताया कि उनके साथ दाता सांई आश्रम की तीन अन्य महिलाएं सतजीत दास, विमलशाह और दयाशाह निवासी घाटमपुर दातासांई के आश्रम में रामनवमी पर सत्संग में शामिल होने गई थी।

शनिवार की शाम को 2 टीसी पैसेंजर ट्रेन से वापस आने पर रूरा स्टेशन उतर कर वह सभी गांव के लिए जा रहे थे। तभी रेलवे पटरी पार करते वक्त डाउन लाइन पर दिल्ली से आ रही दूरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आकर विमल शाह और दया शाह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


एक अन्य महिला सतजीतदास बुरी तरह से घायल हो गई। इस दौरान घटना में चेतन शाह बाबा बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें