रामनवमी पर तिगाई में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस
दौरान भक्तों ने शिवतांडव, बजरंगबली, शिव पार्वती विवाह आदि की झांकियां
निकाली।
वहीं देवी गीतों के बीच भक्तगणों ने जयकारे लगाए। रामनवमी के
चलते जिले में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके
क्रम में शुक्रवार को अकबरपुर क्षेत्र के तिगाई गांव में देवी प्रतिमा की
स्थापना की गई। इस दौरान कानपुर से आए कलाकारों ने देवी जागरण कार्यक्रम
में भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान शिव तांडव, बजरंगबली, शिव
पार्वती विवाह की झांकियां निकाली गई।
इसी क्रम में शनिवार को तिगाई के नहर
पुल मंदिर में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान माता के जयकारे
गूंजते रहे। कार्यक्रम के दौरान हरीओम सेट, राजकिशोर अवस्थी, लल्लन सिंह
यादव, जितेंद्र यादव, बिहारी शर्मा, मनोज गुप्ता, बिंदु तिवारी, संतोष
शर्मा, पीसी यादव आदि मौजूद रहे।