फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक की 2 गाड़ियों का चालान, सीट बेल्ट नहीं लगाए थे ड्राइवर

Sat, 29 Jul 2017 05:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
अधिकारी का फरमान सुनकर पुलिसवाले इतने सख्त हो जाएंगे इसके बारे में तो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। यूपी के हरदोई जिले में जो कुछ भी हुआ उसे जानकर हर कोई हैरान है। हरदोई जिले के पुलिस अधीक्षक ने दो दिन पहले सघन वाहन चेकिंग के साथ-साथ कागजात न दिखाने और गलत ढंग से गाड़ी चलाने वाले चालकों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिसवाले एसपी के इस आदेश को इतनी ज्यादा गंभीरता से ले लेंगे कि उन्हीं के स्कॉट में चल रही गाड़ियों का चालान काट देंगे इसके बारे में तो खुद एसपी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
विज्ञापन


शनिवार को हरदोई जिले के एसपी ऑफिस से जैसे ही दो गाड़िया बाहर निकलीं पुलिसवालों ने ड्राइवर के द्वारा सीट बेल्ट न लगाने पर पुलिस अधीक्षक की दोनों का गाड़ियों का चालान काट दिया। इसके बारे में जब एसपी विपिन मिश्रा को पता चला तो वो भी हैरान रह गए। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने कहा कि चेकिंग में उनकी गाड़ी भी रोकी गई तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। भले ही कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो लेकिन पुलिस की चेकिंग में कोई भी भेदभाव नहीं होना चाहिए। गाड़ी चला रहे ड्राइवर सीट बेल्ट नहीं लगाए थे जो कि गलत बात है चालान के बाद इन सभी को जुर्माना भरना पड़ेगा। पुलिस अगर किसी भी गाड़ी की तलाशी लेती है या किसी का चालान काटती है तो इसमें किसी से बहस करने की जरूरत नहीं है गलती करने पर दंड तो भुगतना ही पड़ेगा चाहे वो कोई भी हो। जिले में सघन वाहन चेकिंग का अभियान इसी तरह से जारी रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें