फोटो-35-डंपर की ट्रॉली चोरी का आरोपी। स्रोत:पुलिस
औरैया। 10 दिन पहले कानपुर-इटावा हाईवे से डंपर की ट्रॉली चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने ट्रॉली व घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने रविवार दोपहर गश्त पर थी। इसी दौरान गांव भाऊपुर के पास एक संदिग्ध के होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आगरा स्थित थाना मनसुख क्षेत्र के गांव पलोखरा निवासी तेज सिंह बताया। उसके पास से डंपर की ट्रॉली और एक ट्रक बरामद किया गया है। आरोपी ने 16 अक्तूबर की रात गांव जनेतपुर निवासी अनुज मिश्रा का हाईवे किनारे खड़ी डंपर की ट्रॉली पार कर दी थी। डंपर मालिक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में थी। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।