उन्नाव में कार से मांस के साथ गिरफ्तार किए गए कार चालक व साथी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। दोनों के कबूलनामे आधार पर अवैध कारोबार में शामिल चार लोगों व मांस कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए सीओ अंबरीश भदौरिया ने पुलिस की दो टीमें बनाई हैं।
टीमों ने लखनऊ, सफीपुर व फतेहपुर चौरासी में दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। एसओ ने बताया कि बरामद हुए मांस को जांच के लिए मथुरा लैब भेजा गया है। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहान चौराहे के पास सोमवार सुबह इनोवा कार अनियंत्रित हो आगे चल रहे ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी।