हरदोई में एसटीएफ लखनऊ, देहात कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने सोमवार रात डीसीएम से 25 क्विंटल डोडा (नशीला पदार्थ) बरामद किया है। एसपी ने बताया कि इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपये है। पुलिस ने डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बरेली में माल की सप्लाई लेने वाले दो लोगों के नाम भी आरोपी ने बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मंगलवार को देहात कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ के एसआई विनोद सिंह को सूचना मिली कि डीसीएम में भारी मात्रा में डोडा बोरियों में भरकर बरेली भेजा जा रहा है।