इंस्पेक्टर ने जब मामले की जांच शुरू की तो आरोप सही पाए गए। आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान डीसीपी जोन कार्यालय में स्वॉट टीम में तैनात दरोगा यतीश कुमार, हेड कांस्टेबल अब्दुल राफे और सचेंडी थाने में तैनात दरोगा रोहित सिंह के रूप में हुई।
सचेंडी थाने में डीसीपी पश्चिम विजय ढुल के आदेश पर कारोबारी की तहरीर पर लूट, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मियों के पास से लूट के रुपये भी बरामद कर लिए हैं। शुक्रवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा।
तीनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेने के साथ ही निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही तीनों के खिलाफ विभागीय दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर