फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हॉस्टल में आग लगने से दो की मौत, 14 गंभीर रूप से झुलसे

Thu, 20 Jul 2017 11:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर काकादेव हॉस्टल में लगी भीषण आग बुझने के बाद के हालात - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के तुलसीनगर में स्थित एक हॉस्टल में आग लगने की वजह से दो छात्रों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि 14 छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज हैलेट और निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसा बिल्डिंग के बेसमेंट में खड़ी एक कार में आग लगने की वजह से हुआ। तक़रीबन सुबह साढ़े पांच बजे के बीच में आग लगी और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में ले लिया। उस वक्त छात्र गहरी नींद में सो रहे थे। फिर थोड़ी ही देर में धुएं के गुबार और आग की लपटों में घिरे हॉस्टल से चीख पुकार सुनाई पड़ने लगी।

आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की भी दी गई, लेकिन दो घंटे तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद स्थानीयों ने ही बिल्डिंग में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि काकादेव इलाका कोचिंग का हब है और यहां सैकड़ों की संख्या में छात्र रहते हैं। जिस बिल्डिंग में आग लगी उसमें भी अवैध रूप से हॉस्टल चल रहा था। यही नहीं बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के उपकरण भी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


घायलों की सूची कुलवंती अस्पताल में भर्ती घायलों के नाम
नाम
धर्मेंद्र सिंह, 
उर्मिला सिंह
शालनी उर्फ़ शीलू
नेहा
प्रताप उर्फ़ प्रकाश
पिट्ठू उर्फ़ अभिशान्त
सिद्धी लाडो

हैलट मेभर्ती छात्रों के नाम
हर्षित तिवारी (जालौन) 
अजय यादव, राजन यादव दोनों भाई मिर्जापुर के
अतुल (जौनपुर)  
एक अन्य जालौन का
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें