फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी की पत्नी बोली-‘उन्हें फंसा रही सरकार’

Thu, 20 Jul 2017 09:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सलीम खान की पत्नी
विज्ञापन
मुंबई में गिरफ्तार लश्कर-ए-तैयबा आतंकी सलीम की पत्नी  नाजमीन बुधवार की शाम फतेहपुर अपनी ससुराल पहुंची। यहां उसने कहा कि उसे कभी भी ऐसा अहसास नहीं हुआ था कि उसके पति आतंकी गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं। सरकार उन्हें किसी गलत सूचना पर फंसा रही है।
विज्ञापन


नाजमीन ने बताया कि पति सलीम पांच वक्त के नमाजी थे। वह उनके साथ रहकर आई थी। इदर चार महीने से पति से बोलचाल बंद थी। वह चाहती थी कि पति सऊदी से वापस आ जाए। वह छुट्टी न मिलने का बहाना बता देते थे। इसे लेकर ही चार माह से बोलचाल बंद कर दी। उन्होंने भी फोन नहीं किया।

गांव की हुई बदनामी 
ग्राम प्रधान के पति शान मोहम्मद ने कहा कि सलीम खान कैसा है, और उसने क्या अपराध किया। इससे उन्हें मतलब नहीं है। वह आतंकी गतिविधियों में लिप्त है तो गांव के लिए बड़ी बदनामी की बात है। पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ। सलीम खान के परिवार के प्रति पूरी सहानुभूति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें