फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप 74 में आईआईटी की दो स्टोरीज, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बनवाई है लिस्ट

Mon, 17 Aug 2020 04:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
देश के विकास को नई पहचान देने वाली टॉप स्टोरी की मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने लिस्ट बनाई है। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर इसे जारी किया गया है, इसमें आईआईटी की दो स्टोरी पद्मावती और शुद्ध भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और रवि शंकर प्रसाद ने ट्वीट कर जानकारी देने के साथ टीम को बधाई दी है। देश भर के विभिन्न तकनीकी संस्थान, विवि व वैज्ञानिकों के कार्यों का अवलोकन कर टॉप 74 स्टोरी का चयन किया गया। इसमें सभी आईआईटी को शामिल किया गया है।   
विज्ञापन


पद्मावती 
संस्थान का यह स्टार्टअप पानी की शुद्धता की जांच करता है। यह डिवाइस दो मिनट में बता देगी कि पानी में क्या क्या हानिकारक तत्व मिले हैं।  

शुद्ध 
संस्थान ने इसे कोरोना काल में ही तैयार किया है। यह यूवी (अल्ट्रावायलेट) डिसइंफेक्टेड यंत्र हैं। इसे मोबाइल से ऑपरेट किया जा सकता है। इसके माध्यम से पूरे कमरे को महज 15 मिनट में कीटाणुमुक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें