फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में ले जाकर चारों ने किया दुष्कर्म , दो फौजी गिरफ्तार

Wed, 06 Dec 2017 09:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो फौजियों ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर खेत जा रही किशोरी से गैंगरेप किया। जानें क्या है पूरा मामला...  
विज्ञापन



 

खेत जा रही किशोरी को दबोच कर किया दुष्कर्म

डेमो पिक
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दो फौजियों समेत चार लोगों ने खेत जा रही किशोरी को दबोच कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों फौजियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को किशोरी का मेडिकल कराया।  


 
विज्ञापन

खेत में ले जाकर चारों ने किया दुष्कर्म

डेमो पिक
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार दोपहर बाद तीन बजे घर से खेत की ओर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही फौजी व दो अन्य ने उसे दबोच लिया और खेत में ले जाकर चारों ने दुष्कर्म किया। आरोपी हिसार और मेरठ में तैनात हैं। दोनों छुट्टी पर गांव आए थे।


आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। फिर पिता के साथ सोमवार रात थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों फौजियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि चार आरोपियों में एक नाबालिग है। इनके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पर विभागीय कार्रवाई के लिए इनके तैनाती स्थल पर सूचना भेजी गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें