पत्रकारो से बात करते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
- फोटो : अमर उजाला
एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के महोबा जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का हमीरपुर, सुमेरपुर व मौदहा कस्बे में मंगलवार को स्वागत किया गया। इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ईवीएम को लोकतंत्र का खतरा बताया।
वैलेट पेपर से कराए जाने की मांग की जाएगी
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का स्वागत करते सपाई
- फोटो : अमर उजाला
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा का चुनाव ईवीएम के स्थान पर वैलेट पेपर से कराए जाने की मांग की जाएगी। ईवीएम हटाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाकर देश की जनता को जगाया जाएगा।
निकाय चुनाव में 633 सीटों में भाजपा 477 सीटों पर चुनाव हारी है
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
कस्बे में कुछ पल रुकने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में कहा कि निकाय चुनाव में 633 सीटों में भाजपा 477 सीटों पर चुनाव हारी है। जबकि सपा प्रत्याशी या सपा से जुड़े हुए लोग अधिक सीटों में जीते हैं। कहा कि 16 नगर निगमों के मेयर पद पर भाजपा ने ईवीएम के माध्यम से गड़बड़ी कर जीत हासिल की है।