ट्रेन में फौजी द्वारा रिटायर्ड जज की बेटी के साथ अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। फौजियों ने ट्रेन में जज की बेटी के साथ मारपीट भी की। मिर्जापुर से मगध एक्सप्रेस में दिल्ली जा रही रिटायर्ड जज की बेटी के साथ फौजियों ने ट्रेन में अभद्रता व मारपीट की।
इटावाः रिटायर्ड जज की बेटी मिर्जापुर से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान दो फौजियों ने उससे अभद्रता की। लड़की के विरोध करने पर दोनों फौजियों ने उसके साथ मारपीट भी की। लड़की की शिकायत पर जीआरपी इटावा ने दोनो फौजियों को किया गिरफ्तार कर लिया। युवतियों के साथ यह घटना कानपुर स्टेशन से पहले चंदौली में हुई।