फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मूसानगर, गजनेर मार्ग पर चलाई गईं दो ग्रामीण बस सेवा बंद

Mon, 15 Jun 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। मूसानगर मार्ग पर दैनिक यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा के लिए चलाई गई दो सीएम ग्रामीण बस सेवा बंद चल रही हैं। अभी इसके लिए लोगों को करीब एक वर्ष तक इंतजार करना पड़ सकता है। मार्ग में रेलवे पुल (आरओबी) का निर्माण कार्य चलने के कारण निगम ने बसों का संचालन रोक दिया है। इससे करीब 400 लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन


गजनेर-सरवनखेड़ा मार्ग पर सिटी बसों के बंद होने के बाद व्यापारियों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ा है। परिवहन निगम से सस्ती दर पर दो मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता बस सेवा चलाए जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली, लेकिन मार्च 2026 से इन बसों का रूट पर चलना बंद हो गया। इससे लोगों को दोबारा से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बसों के बंद होने से ऑटो व डग्गामार वाहनों के चालक मनमानी का किराया वसूल रहे है। उस पर वह क्षमता से अधिक सवारी बैठाते हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने बताया कि करीब बसों के बंद होने से स्थानीय कारोबारियों को दिक्कत हो रही है, साथ ही व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा छात्रों व काम के सिलसिले में प्रतिदिन सफर करने वाले करीब 400 लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह पहले डीएम से मिलकर समस्या का समाधान किए जाने को पत्र सौंपा गया, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल सकता है। वहीं सेतू निगम के अवर अभियंता कुंदन ने बताया कि गोगूमऊ के पास आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है, जो सितंबर 2027 तक पूरा हो सकेगा। ऐसे में करीब एक वर्ष बसों का संचालन प्रभावित रह सकता है।
विज्ञापन


.......................
बयान-

मूसानगर मार्ग पर दो मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता बस सेवा का संचालन शुरू किया गया था। रूट में रेलवे पुल का निर्माण कार्य चलने के कारण इस समय बसों का संचालन रोकना पड़ा है। कार्य पूरा होते ही दोबारा से बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। - अभिनव सोनकर, एआरएम फजलगंज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें