फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 1470 ने छोड़ी प्रवक्ता परीक्षा, शामिल हुए 1016 अभ्यर्थी

Mon, 15 Jun 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में छह केंद्रों पर रविवार को प्रवक्ता पुरुष/महिला राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 हुई। सीसीटीवी से निगरानी के बीच सकुशल परीक्षा संपन्न कराई गई। 1016 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 1470 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिले में छह परीक्षा केंद्र अकबरपुर डिग्री कॉलेज, अकबरपुर इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर, श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां, विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पुखरायां तथा आरपीएस इंटर कॉलेज रूरा में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक परीक्षा कराई गई। इन केंद्रों पर 2,494 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे।
केवल 1016 अभ्यर्थियों ही परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे। 1470 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ी निगरानी में तलाशी हुई। सभी अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक और आइरिस सत्यापन कराया गया। इसके बाद परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई। डीएम कपिल सिंह ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था परखी। सीसीटीवी की सक्रियता जांची। केंद्रों पर सुरक्षा में पुलिस बल तैनात रहा। डीएम ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें