औरैया में मंगलवार की रात एक डाउन राजधानी से एक अन्ना जानवर कट गया। प्रभावित राजधानी लगभग 10 मिनट खड़ी रही। जबकि पीछे से आ रही दूसरी राजधानी लगभग चार मिनट खड़ी रही।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से कानपुर जाने वाली 12302 डाउन कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस लगभग पौने नौ बजे फफूंद रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। पश्चिमी आउटर पर एक अन्ना जानवर सामने आकर कट गया।
ट्रेन के ड्राइवर ने फफूंद के पूर्वी छोर पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया। इसके बाद ट्रेन में फंसे अवशेषों को निकाला गया। 10 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका।
तभी पीछे से आ रही डाउन लाइन पर ही दिल्ली से कानपुर जाने वाली 22824 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के ड्राइवर को ट्रैक पर पड़े जानवर के अवशेषों के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा।
हालांकि थोड़ी देर रुकने के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो गई। स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह का कहना है कि अन्ना जानवर के कटने से ट्रेन की गति पर ब्रेक लगा। नौ बजे ट्रैक सामान्य हो गया।