फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो दरोगा घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र में बाइक सवारों की लापरवाही दो उपनिरीक्षकों पर भारी पड़ गई। सोमवार देर शाम गांव नगला सलहदी गढ़ी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो एसआई घायल हो गए। इसमें एक एसआई को गंभीर हालत में सैफई ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। आरोपी बाइक सवार मौके से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बलरई थाने में तैनात उपनिरीक्षक शिव पूजन सिंह और शेर सिंह क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार युवक भाग गए। घायल एसआई शेर सिंह ने थाने में घटना की सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एसआई शिव पूजन सिंह को सिर और नाक में गंभीर चोटें आई हैं और पैर में फैक्चर हुआ है।
उन्हें सैफई ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं, एसआई शेर सिंह को मामूली चोटें आईं। बाद में सीओ आयुषी सिंह ने दोनों उपनिरीक्षकों का हालचाल लिया। वहीं, पुलिस भागे बाइक सवार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें