आईपीएल सीजन-12 में इस बार प्रदेश से सात और कानपुर से दो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें शहर के कुलदीप यादव और अंकित राजपूत हैं। जाजमऊ डिफेंस कालोनी निवासी कुलदीप कोलकाता नाइट राइडर और नौबस्ता के अंकित किंग्स इलेवन पंजाब से खेलेंगे।
कुलदीप यादव और अंकित राजपूत
दोनों खिलाड़ियों को टीमों ने आरक्षित कर रखा था। इस कारण इनकी बोली नहीं लगी। इस तरह गाजियाबाद के सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स से, मेरठ के भुवनेश्वर कुमार यादव हैदराबाद सनराइजर्स से, शिवम मावी और रिंकू सिंह अपनी पूर्व टीम कोलकाता से खेलेंगे। अक्षदीप को जरूर रॉयल चैलेंज बंगलूरू ने 3.6 करोड़ में खरीदा है।