फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण युवाओं के लिए सजेगा क्रिकेट का मेला, विजेता को मिलेगा यह सम्मान

Thu, 20 Dec 2018 11:05 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kisan Cricket League
विज्ञापन

देश के ग्रामीण युवाओं के लिए फरवरी के अंतिम सप्ताह से किसान क्रिकेट लीग नाम से एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। एक नए फॉर्मेट पर बनी ये लीग 21 फरवरी से 20 मार्च 2019 के बीच आयोजित होगी। इस इवेंट में देश भर से ग्रामीण परिवार के बच्चे खेलने का मौका पा सकते हैं। किसान क्रिकेट के आयोजक अतुल पांडेय ने ये जानकारी देते हुए कहा कि इसके विजेता को लालबहादुर शास्त्री कप ऑफ होप ट्रॉफी दी जाएगी। 

विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री मैमोरियल कप ऑफ होप, भारत की माटी के लाल और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी को समर्पित है। शास्त्री जी का दिया नारा जय जवान, जय किसान आज भी देश के कोने कोने में गूंजता है। उन्होंने बताया कि किसान क्रिकेट को लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल का आशीर्वाद प्राप्त है और शास्त्री जी के पुत्र इस इवेंट के चीफ पेट्रन हैं। 

देश भर से कोई भी 17 से 25 वर्ष तक का युवा इस प्रतियोगिता में खेल सकता है, बशर्ते वो ग्रामीण पृष्ठभूमि से आता हो। इन ग्रामीण युवाओं को 8 टीमों में बांटा जाएगा। इनके नाम इस प्रकार हैंः- Mighty Himalayans, FRONTIER GABROOS, SAHYADRI RANGERS, AWADHI BROTHERS, BIRSA BOYS, EASTER EAGLES, ORUVAN THALIVAS और WESTERN THARIANS। 
विज्ञापन


इन टीमों के मैच देश के 8 नॉन मैट्रो सैंटर्स में आयोजित किए जाएंगे। पहली बार ग्रामीण युवाओं के लिए इस प्रकार का मंच बना है जिसमें भाग लेकर वह अपना और अपने परिवार का नाम राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर चमका सके। इसी के साथ पहली बार भारत के आदिवासी युवाओं के लिए भी एक टीम (Birsa Boys) बनाई जा रही है।

विज्ञापन

किसान क्रिकेट का मूल मंत्र है - खेलेगा भारत-देखेगा इंडिया

आयोजकों ने चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसमें देश भर की हजारों जिला पंचायतों के लड़के रजिस्टर कर सकेंगे। पहली बार लगभग 75000 से अधिक क्रिकेटर बनने के इच्छुक युवा देश के कोने कोने से इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए विशेष तौर पर बनाए गए सॉफ्टवेयर के द्वारा वीडियो ऑडिशन देंगे। जिसके बाद 5000 लड़कों को सेलेक्शन ट्रायल के लिए देश के 10 शहरों में बुलाया जाएगा। IPL से जुड़े चैन्नई के संदीप राज के नेतृत्व में 200-250 लड़कों को 8 टीमों के लिए चुना जाएगा। 

किसान क्रिकेट से देश की नामी एजेंसियां जुड़ी हुई हैं, जो प्रोफेशनल तरीकों से इन युवा प्रतिभाओं को निखारने का काम करेंगी। आयोजकों ने आगे जानकारी देते हुए कहा, इसके अलावा 2 और चैनलों पर 9 से 10 भाषाओं में 4 कॉंटेस्ट्स, फैन ऑफ द सीजन, एंकर की खोज, टीम एंथम के गायक और कमेंटेटर की खोज भी आयोजित किए जाएगे। इसमें देश भर से युवा अपने वीडियो अपलोड करेंगे और इनमें से चयनित युवाओं के बीच मुकाबला होगा। लीग की समाप्ति पर प्रत्येक प्रदेश से एक खिलाड़ी का चयन करके उसे एक भव्य कार्यक्रम में ग्राम गौरव पुरस्कार दिया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि किसान क्रिकेट ग्रामीण युवाओं को मुख्याधारा से जोड़ने का एक छोटा सा प्रयास है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उनके प्रतिभा को देश के साममे लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें