बांदा के अतर्रा में बाइक में पेट्रोल भरा कर वापस गांव लौट रहे युवकों की मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अतर्रा थाना क्षेत्र के नगवारा गांव निवासी राहुल सिंह (27) पुत्र घनश्याम सिंह व पुष्पेन्द्र चौहान (30) पुत्र सूर्यभान सिंह देर रात गांव से बाइक पर सवार होकर नगर के बांदा रोड स्थित पेट्रोल पंप में ईंधन भराने आए थे। पेट्रोल भराकर दोनों मोटरसाइकिल से गांव वापस जा रहे थे।