फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो लोगों की मौत

Wed, 30 Sep 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार का प्रकोप क्षेत्र के बौहार गांव के बाद अन्य गांवों में फैलने लगा है। क्षेत्र के शाहपुर गांव के एक युवक की उर्सला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


चंदनपुर (नौरंगा) गांव के एक अधेड़ ने कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को मेहर अलीपुर गांव में मंगलवार को डाक्टरों की टीम पहुंची।

शाहपुर गांव निवासी विपिन कुमार (28) को तीन दिन पहले बुखार आने पर उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि डाक्टरों ने विपिन को डेंगू बताया था। बताया कि विपिन नौबस्ता (कानपुर) में रह रहा था और वहीं बीमार हुआ था।
विज्ञापन


नौरंगा इलाके के चंदनपुर गांव निवासी रवींद्र सचान (45) को बुखार की शिकायत पर कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया था। गत सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रवींद्र को डेंगू की शिकायत थी।

गांववालों ने बताया कि तीन-चार अन्य लोग बुखार की चपेट में हैं। इलाज स्थानीय डाक्टरों से कराया जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के मेहर अलीपुर गांव में बुखार फैले होने की सूचना पर डॉक्टरों की टीम गांव गई।
विज्ञापन


टीम ने मरीजों के खून की स्लाइड बनाने के साथ उनको दवाएं दीं। डाक्टरों ने तीन मरीजों को कानपुर रेफर किया है। बताया कि गांव में हालात सामान्य हैं। सिर्फ दो लोग कानपुर में भर्ती हुए हैं जिनका नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें