फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑटो और बाइक की टक्कर से दो लोग गंभीर घायल

Thu, 31 Jul 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई क्षेत्र के राजपुर तमेरी मोड़ पर ऑटो और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जसवंतनगर से बाउथ की ओर जा रहा ऑटो सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। हादसे में टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो में बैठे रोजगार सेवक कौशल (39) निवासी तुलसी नगर बाउथ और चालक अजय शंकर (40) निवासी नगला विशुन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सैफई आयुर्विज्ञान विवि भेजा गया। घायल ऑटो चालक ने बताया कि बलरई रोड के किनारे उगी घनी झाड़ियां होने की वजह से मोड़ पर आ रही बाइक नजर नहीं आई और टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें