घर के बाहर मौजूद क्षेत्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में जसवंतनगर के ग्राम नगला निवासी अमलेश कुमार का 21 वर्षीय पुत्र मयंक और उनका नौकर मुकेश (30) रात के समय एक कमरे में सो रहे थे। रात के समय अज्ञात लोगों ने मयंक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जबकि नौकर मुकेश को फांसी पर लटका देख हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिवार में इस घटना से होली का रंग बदरंग हो गया। खुशियों का त्योहार मातम में बदल गया। मृतक मयंक के पिता पूर्व प्रधान अमलेश कुमार यादव का कहना है कि न तो उनकी किसी से कोई रंजिश है और ना अभी तक ऐसी कोई बात सामने आ रही है जिससे किसी के खिलाफ कुछ कहा जा सके।