फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दोस्तों के साथ नहाने गए इंटर के छात्र समेत दो की गंगा में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कैंट और बिठूर थानाक्षेत्र में दोस्तों के साथ नहाने गए इंटर के छात्र समेत दो की गंगा की गहराई में जाने से डूबकर मौत हो गई। कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन गंगापुल के पास नहाते समय ट्रैक्टर चालक की गहराई में जाने से डूबने से मौत हो गई जबकि उसके दो साथियों को गोताखोरों ने बचा लिया। मृतक की पहचान बिल्हौर के मल्लापुर निवासी कुंहाल कटियार (22) के रूप में हुई है। वह निर्माणाधीन पुल में अपना ट्रैक्टर लगाकर सामग्री पहुंचाने का काम करता था। कुंहाल के पिता जयशिव ने आरोप लगाया कि बेटा तैरना नहीं जानता था। जरूर गंगा में नहाने के लिए दोस्तों ने दबाव डाला होग। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार बिठूर थानाक्षेत्र के सीताघाट में तीन दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर नहाने गया दिल्ली निवासी इंटर का छात्र गंगा में डूूब गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया। दिल्ली के प्रतापनगर आनंद विहार निवासी नूरहसन का इकलौता बेटा शाहिद (22) चौबेपुर अमिलिहा स्थित अपने मामा नूर आलम के घर तीन दिन पहले आया था। शनिवार को वह मामा के घर के पास रहने वाले दोस्त आशीष गौतम, छोटू और आशीष कुशवाहा के साथ गंगा नहाने बिठूर गया था। सीताघाट पर नहाते समय शाहिद गहरे पानी में डूब गया। शाहिद को डूबता देखा साथियों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक शाहिद गहरे पानी में चला गया। मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी अशोक कुमार सरोज ने गोताखोरों की मदद से घंटेभर में शव को ढूंढ निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें