फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खो-खो में पंडित दीनदयाल स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर सहोदया स्कूल्स की केएसएस (जोन-ए) ओपन बालक खो-खो प्रतियोगिता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय ने विन्यास पब्लिक स्कूल को हराकर खिताब जीता। आयोजन बिठूर रोड स्थित गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। फाइनल मैच में विजेता टीम ने दो पॉइंट और 1:50 मिनट शेष रहते जीत दर्ज की।
विज्ञापन



दूसरे दिन शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले सेमीफाइनल में विन्यास पब्लिक स्कूल ने दून इंटरनेशनल स्कूल को एक पॉइंट और 3:50 मिनट शेष रहते हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय ने मंटोरा पब्लिक स्कूल को दो पॉइंट से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। तीसरे स्थान के मुकाबले में दून इंटरनेशनल स्कूल ने मंटोरा पब्लिक स्कूल को दो पॉइंट और 6:40 मिनट शेष रहते हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।


फाइनल में पंडित दीनदयाल टीम का दबदबा रहा और उसने बेहतरीन रणनीति व तालमेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। विन्यास पब्लिक स्कूल के सुल्तान को सर्वश्रेष्ठ अटैकर और पंडित दीनदयाल विद्यालय के एकलव्य को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि खो-खो संघ कानपुर के महासचिव विपिन सोनकर, विद्यालय की प्रबंध निदेशिका आरती कटियार और सीनियर कोऑर्डिनेटर अनिकेत तिवारी ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें