फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुकानदार से मारपीट करने में फौजी समेत दो गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। पटेल चौक के पास बाइक मरम्मत की दुकान पर एक फौजी ने भाई के साथ मिलकर दुकानदार के साथ मारपीट की थी। मौके पर पहुंची पुलिस से अभद्रता कर हंगामा किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फौजी समेत दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुखरायां के सुखाई तालाब निवासी त्रिलोक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि दलेल नगर मोड़ पटेल चौक के पास उनकी दुकान है। शुक्रवार शाम को मूसानगर थाना क्षेत्र के बउआं गांव निवासी सुरजीत यादव और प्रदीप यादव बाइक में कार्य कराने के लिए आए थे। बाइक में कार्य होने पर जब उनसे पैसा मांगा तो देने से इंकार कर दिया। आरोप लगाया कि सुरजीत यादव ने अपने को फौजी बताते हुए धमकाने लगा।
विरोध पर हाथापाही कर दुकान से लोहे की राॅड उठाकर उस पर हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोट आई। इसके बाद प्रदीप के साथ मिलकर दुकान भी क्षतिग्रस्त कर दी। जब पुलिस पहुंची तो पुलिस से भी हाथापाही कर हंगामा किया। आरोप लगाया कि बचाने आए भाई हिमांशु और पिता अनंत कुमार तिवारी से मारपीट की। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया फौजी बताने वाले सुरजीत यादव और उसके भाई प्रदीप यादव के खिलाफ तहरीर के आधार पर मारपीट और जानलेवा हमला किए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें