फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत

Wed, 11 Mar 2020 03:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में चकेरी के एचएएल गेट के पास मंगलवार रात एक बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गयी। जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शिव कटरा निवासी  इतवारी लाल का 21 वर्षीय बेटा शेखर चटाई कारीगर है, वह मंगलवार होली पर रंग खेलने अपने बुआ संजीव नगर निवासी मुन्नी के घर गया हुआ था। वहां पर रंग खेलने के बाद वह अपनी बुआ के लड़के विक्की (26) के साथ वापस लौट रहा था तभी बाइक एचएल गेट के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

इसके बाद पीछे से आ रहे हैं अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को काशीराम हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट अस्पताल रेफर किया गया। हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत के बाद घर पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें