फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: शराब के ठेके के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 11 Mar 2020 03:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई जिले में शराब के ठेके के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम अशरफाबाद निवासी कल्लू (26) पुत्र चेतराम हरदोई में एक मैदा मिल में कार्य करता था।
विज्ञापन


सोमवार शाम वह मिल से काम कर वापस आया और पचकोहरा में स्थित शराब के ठेके पर शराब पी। इसके बाद मंगलवार सुबह उसका शव शराब के ठेके से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला।

परिजनों ने ज्यादा शराब पी लेने के कारण मौत होने की आशंका जताई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें