यूपी के हरदोई जिले में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे में युवक व उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना बिलग्राम के इटौली गांव के पास की है। दोनों मृतक बिलग्राम के सढ़ियापुर गांव निवासी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि सिर की गहरी चोटें युवकों के लिए जानलेवा बनीं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।