हरदोई में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई वहीं ट्रॉली में सवार 15 से अधिक महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। अचानक ट्रॉली पलटने से उसमे सवार महिलाओं और बच्चों में हाहाकार मच गया।
कई बच्चाें के भी हादसे में घायल होने की सूचना है। घटना मल्लावां कोतवाली के राघवपुर के पास की बताई जा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली से तीस से अधिक लोग मोहब्बतपुर ठठिया से राजीव के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने हरदोई बूढ़े बाबा के मंदिर जा रहे थे।
जैसे ही मल्लावां कोतवाली के पास पहुंची तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्रॉली सहित अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें कंचन (28) के साथ तारादेवी (50) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।