फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

Sat, 29 Aug 2020 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी और चाचा को रौंदते हुए निकल गया। भतीजे के सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। दुर्घटना हाईवे के वनवे पर हुई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। बाइक चालक भतीजे का हेलमेट डिवाइडर पर पड़ा मिला है।
विज्ञापन


 खागा कोतवाली के खुशियारीपुर मजरे कटोघन निवासी रामगोपाल (55) ने बेटे की शादी के लिए कौशांबी में रिश्ता खोजा था। उसी सिलसिले में रामगोपाल भतीजे पवन (25) पुत्र पीतांबर के साथ बाइक से शनिवार सुबह कौशांबी जिले के अजुहा गए थे। दोपहर में घर लौट रहे थे।

कटोघन टोल प्लाजा पार कर डायवर्जन प्वाइंट से मुुड़कर वन-वे पर पहुंचे, तभी पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पवन चला रहा था।  टक्कर लगते ही दोनों डिवाइडर की तरफ गिरे। तभी ट्रक रामगोपाल के सिर पर चढ़कर निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सिर में चोट लगने से पवन की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


 हादसे के बाद हाईवे पर आवागमन बंद हो गया। खबर मिलते ही खागा पुलिस पहुंची। पुलिस ने शवों को किनारे किया और आवागमन चालू कराया। पवन और रामगोपाल किसान थे। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।  शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन

हादसे ने दो माह में ही सुहाग छीना 
एक परिवार के दो सदस्यों की हादसे में मौत के बाद कोहराम मच गया। कोतवाली गेट पर चीत्कार गूूंजी। जान गवांने वाले दोनों लोगों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। पवन की मौत से उसकी नवविवाहित पत्नी अंगनी देवी की जिंदगी उजड़ गई।

खुशियारीपुर गांव के रहने वाले पवन की शादी को अभी दो माह बीते थे। उसकी 18 जून को शादी हुई थी। उसकी भी शादी कौशांबी जिले पइंसा थाने के पड़री की रहने वाली अंगनी देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था।

वह कुछ दिन पहले मायके से लौटकर आई थी। हादसे की खबर पर परिजन और पत्नी अंगनी कोतवाली पहुंची। पुलिस शवों को लोडर में रख रहे थे। लोडर में पति का शव देखने के बाद पीछे लटक गई, वह बोली कि मत ले जाओ पति का शव। पवन का बड़ा भाई चेतराम है। वहीं, रामगोपाल का शव चेहरा कुचल जाने से परिजनों ने पत्नी राजकली को नहीं देखने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें