फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, दो बालू व्यापारियों की मौत, शव रखकर लगाया जाम

Sun, 28 Jun 2020 02:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
यूपी में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के इटावा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर राधिका पेट्रोल पम्प के समीप गाय को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो बेकाबू होकर गड्ढे में जा घुसी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा सुबह करीब आठ बजे का है। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

लगभग एक घंटे बाद जाम खोला जा सका। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतक बालू व्यापारी बताए जा रहे हैं। हादसे में स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसे में सुनील कुमार (29) पुत्र प्रकाश यादव निवासी ग्राम अखई थाना नारकी जिला फिरोजाबाद और अरनेश कुमार (30) पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी ग्राम गहेरी ब्लाक ऐका तहसील जसराना जिला फिरोजाबाद की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें