फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: इटावा में कोरोना से एक और मौत, 13 पीएसी जवानों समेत 22 पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 271

Sun, 28 Jun 2020 12:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
13 पीएसी जवानों समेत 22 पॉजिटिव मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। इटावा जिले में रविवार को कोरोना से एक और मौत हो गई। वहीं 13 पीएसी जवानों सहित 22 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

 
संक्रमितों में तीन धोकरन टोला के, 13 पीएसी बटालियन के, एक कांधनी, एक करमगंज, एक आरटीसी पुलिस लाइन, एक जौनाई चकननगर, एक नई कॉलोनी, एक नखासा का है। मोतीझील कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। इटावा जिले में अब तक 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। इटावा में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 271 हो गई है। जिले में जून माह में ही 200 मरीज मिले। 113 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें