यूपी के बांदा जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बाइक सवार चाचा और भतीजे की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गयी। दो लोगों की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
जानें पूरा मामला...
डेमो पिक
यह घटना बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र की है। यहां कौशांबी से तेरहवीं संस्कार से लौट रहे चाचा (37) व भतीजे (25) को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।