फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी सुनील राठी भेजा गया बागपत, ये रही वजह

Sun, 19 Aug 2018 08:22 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी सुनील राठी भेजा गया बागपत
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद में वीडियो कांफ्रेंसिंग कनेक्ट न होने से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद माफिया सुनील राठी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पेशी के लिए बागपत व दिल्ली भेजा गया है। दिल्ली में उसकी सोमवार को पेशी है। इसके बाद मंगलवार को बागपत में फिर एक मामले में उसे अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोपी सुनील राठी को पिछले दिनों बागपत जेल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी। मामला हाईप्रोफाइल होने से सुरक्षा आदि के चलते सुनील राठी की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से आदलत में कराई जा रही थी।

शनिवार को उसे गैंगेस्टर के आरोपी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने के मामले में बागपत की अदालत में पेश होना था। लेकिन किसी गड़बड़ी की वजह से वीडियो कांफ्रेंसिंग नहीं हो पा रही थी। इसके चलते जेल प्रशासन को शुक्रवार को सुनील राठी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बागपत भेजना पड़ा। शनिवार को उसे बागपत की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

इन गाड़ियों में तेज तर्रार इंस्पेक्टर, दरोगा, हेड कांस्टेबल व सिपाही शामिल हैं

मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी सुनील राठी भेजा गया बागपत
इसके बाद उसे गाजियाबाद की डासना जेल में रोका गया। क्योंकि 20 अगस्त को दिल्ली की तीस हजारी आदालत में उसे पेश किया जाएगा। वहां पेश किए जाने के बाद भी उसे वहीं कहीं रोका जाएगा। क्योंकि इसके बाद उसे 21 अगस्त को एक मामले में फिर बागपत की एडीजे कोर्ट में पेश किया जाना है।


फतेहगढ़ सेंट्रल जेल के जेलर प्रमोद सिंह ने बताया कि सेंट्रल जेल का वीडियो कांफ्रेंसिंग सिस्टम ठीक था, लेकिन बागपत में कुछ कमी होने से वह कनेक्ट नहीं हो पा रहा था। इसके अलावा दिल्ली की तीस हजारी आदलत में वीडियो कांफ्रेंसिंग नहीं हो पाती है। इसके चलते ही सुनील राठी को वहां कड़ी सुरक्षा में भेजना पड़ा। 

सुरक्षा के मद्दे नजर पुलिस की तीन गाड़ियों के काफिले में माफिया सुनील राठी को पेशी के लिए बागपत व दिल्ली भेजा गया है। इन तीन गाड़ियों में कई तेज तर्रार इंस्पेक्टर, दरोगा, हेड कांस्टेबल व सिपाही शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें