सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा साली की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने दो लोगों की जान ले ली। कन्नौज हाईवे पर बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार जीजा साली की मौत हो गई। जीजा साली बाइक से गंगा घाट पर मुंडन संस्कार से वापस आ रहे थे तभी एक तेजरफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।
हादसे में हरदोई निवासी जीजा और साली की मौत हो गई। जबकि एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हरदोई और कन्नौज की सीमा के पास कासिमपुर गांव के पास हादसा हुआ। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।