कानपुर के कल्याणपुर में पनकी रोड पर शुक्रवार दोपहर सीएनजी पेट्रोल पंप के पीछे झोले दो माह का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। झोले के पास आवारा कुत्तों का मड़राता देख स्थानीय निवासी अंकित चौधरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई।
अंकित ने बताया कि वह सुबह सीएनजी पेट्रोल पंप पर गैस भरवाने आया हुआ था। इस दौरान उसने देखा कि एक लाल रंग के झोले में डिब्बा पड़ा है। जिसे आवारा कुत्ते खोलने का प्रयास कर रहे थे।
उसने जब कुत्तों को वहां से भगाया तो डिब्बे में एक ढ़ाई माह का भ्रूण दिखाई दिया। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।