यूपी के महोबा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां श्रीनगर-सिजहरिया मार्ग में ग्राम ठिकवाहा के पास पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिर जाने से ट्रैक्टर चालक और ट्राली में बैठा श्रमिक पत्थरों के नीचे दब गए। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को सीधा कराने के बाद जेसीबी मशीन से पत्थरों को हटाया। जहां पर दोनों लोग दम तोड़ चुके थे।
ग्राम ढिकवाहा निवासी रामबाबू कुशवाहा 35 अपने साथी अजनर निवासी हल्के कुशवाहा 18 के साथ गांव के ही महेश कुशवाहा के पत्थर भरकर सड़क किनारे डालने गए थे। ग्राम ढिकवाहा के पास चालक ने जैसे ही कंप्रेशर से ट्रैक्टर ट्राली उठाना चाही लेकिन ट्राली नहीं उठी।
खाई के पास खड़े ट्रैक्टर में चालक और क्लीनर ट्राली को ठोकने लगे। इसी बीच ट्राली हल्की सी उठ गई। जिससे ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और ट्राली में सवार चालक व श्रमिक भी ट्राली के नीचे पत्थरों में दब गए।