औरैया के मुरादगंज में दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर बाइक सवार चचेरे दो भाइयों को किसी वाहन ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया। सीओ सिटी श्यौदान सिंह व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद जाम खुल सका।
अजीतमल कोतवाली के ग्राम चपटा निवासी शिवेंद्र कुशवाहा (48) पुत्र हरिओम चचेरे भाई राजेंद्र उर्फ राजू कुशवाहा (45) पुत्र राजा सिंह निवासी शिवपुर (मप्र) बाइक से मंगलवार की शाम लगभग सात बजे औरैया निवासी रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में जा रहे थे।