फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

Tue, 09 Apr 2019 11:35 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घर में बने गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर के राठ में बोरिंग मशीन और प्लास्टिक पाइप के बड़े व्यापारी का गोदाम मंगलवार सुबह भीषण आग की चपेट में आ गया। गोदाम, दुकान और मकान का एक ही परिसर होने के कारण व्यापारी के परिवार ही नहीं हमीरपुर रोड तक दो घंटे अफरा-तफरी मची रही। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ-साथ नगर पालिका के टैंकरों की मदद लेकर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


आग की चपेट में आया पठानपुरा मोहल्ला निवासी इंद्रपाल राजपूत का परिसर। पड़ाव चौराहे पर स्प्रिंकलर पाइप, बोरिंग मशीन, सबमर्सिबल पंप तथा बोरिंग व सिंचाई में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पाइपों की उनकी दुकान है। दुकान से ही सटा गोदाम और उनका मकान है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे गोदाम से धुआं उठता देख आग का पता चला।
 
Trending Videos
विज्ञापन

45 लाख के आसपास का नुकसान

भीतर मौजूद माल में प्लास्टिक और रबर के उत्पादों की संख्या काफी होने से भीषण लपटें उठने लगीं। हालात देख तत्काल दमकल टीम को सूचित किया गया लेकिन जाम में फंसने के कारण गाड़ी देर से पहुंच सकी। इस बीच आग ने भीषण रूप से लिया। राजपूत के मकान से सटे बलराम का मकान भी लपटों की चपेट में आ गया।

इस बीच वहां पहुंचे पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि शुभांकर बुधौलिया ने पानी के टैंकर व पालिका कर्मियों को आग काबू करने में लगाया। आवासीय परिसर खाली करा लिए गए। कुछ देर में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। पालिका और दमकल टीम की गाड़ियों ने पानी की तेज बौछार से आग काबू की। दो घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

व्यापारी इंद्रपाल राजपूत ने बताया कि आग से स्प्रिंकलर पाइप, कॉलम पाइप, क्रेसिंग पाइप, ट्रैैक्टर, कंप्रेशर मशीन समेत आठ क्विंटल अनाज जलकर राख हो गया। पड़ोसी के घर के बाहर खड़ी बाइक और सामान भी जल गया। उन्होंने 45 लाख के आसपास का नुकसान बताया है। अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप भी लगाया है। कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया कि आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है, जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें