फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी की मौत, रक्षाबंधन की खरीदारी को निकले थे दोनों

Sat, 01 Aug 2020 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में खरीदारी को बाजार जा रहे बाइक सवार देवर-भाभी को डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, डीसीएम चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


कोतवाल रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास कोई हेलमेट भी नहीं मिला है। शनिवार की सुबह ग्राम पमां निवासी जीतू कुशवाहा (26) पुत्र लल्लू कुशवाहा अपनी भाभी संगीता देवी (30) पत्नी मोहर सिंह निवासी खकसीस के साथ रक्षाबंधन के लिए खरीदारी करने बाजार जा रहे थे।

छिरिया सलेमपुर गांव के निकट डिग्री कॉलेज के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों उछलकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे।
विज्ञापन


सिर व नाजुक अंगों पर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देख ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख डीसीएम चालक गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल हमराहियों व एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है।  

छिना मां-बाप का सहारा
संगीता के पति मोहर सिंह ने रोते हुए बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। जिनमें बड़ा रवि (10) एवं दो बेटियां खुशी (5) व प्रभा (7 माह) हैं। तीनों बच्चों से मां की ममता हमेशा के लिए छिन गई। वहीं जीतू की लगभग 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। 7 माह पूर्व उसके बेटा नानू हुआ था। मासूम को पता भी नहीं कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छिन गया। जीतू की पत्नी राधा पति की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गई।

गांव में छाया मातम
संगीता के घर पर जैसे ही हादसे की सूचना पहुंची वहां कोहराम मच गया। पूरा घर महिलाओं और बच्चों की चीख पुकार से गूंज उठा। इसी तरह गांव वालों को भी जब हादसे की जानकारी हुई तो सभी स्तब्ध रह गए। बकरीद और रक्षा बंधन के पर्व के बावजूद पूर गांव में सन्नाटा सा पसर गया। हर किसी जुबान पर यही था कि यह ठीक नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें