फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो अधिकारी निलंबित, ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत में लापरवाही पर गिरी गाज

Thu, 11 Jul 2019 12:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर की गंगा में बढ़ा प्रदूषण
विज्ञापन
कानपुर के जाजमऊ में 3.6 करोड़ लीटर के ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत में लापरवाही पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो अधिकारियों को शासन ने निलंबित कर दिया है। जल निगम के चार अधिकारियों का निलंबन आदेश भी जल्द जारी हो सकता है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने टेनरियों और सीवरेज नालों के पानी का सही तरीके से ट्रीटमेंट नहीं होने की दशा में इस ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत के लिए पिछले वर्ष अगस्त में 17.88 करोड़ रुपये जारी किए थे। मरम्मत के लिए नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया था लेकिन मरम्मत इस साल फरवरी में पूरी हो पाई।

इस लापरवाही की वजह से टेनरियों की कई बार तालाबंदी कराई गई। सीवर और नालों का कचरा बिना शोधित हुए कई बार गंगा में सीधे बहाया गया। बाद में इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई गई। मंडलायुक्त सुभाष चंद की रिपोर्ट पर बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें