फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईसीयू में लगे दो नए वेंटिलेटर, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत

Sun, 25 Oct 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अकबरपुर की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में दो नए अत्याधुनिक वेंटिलेटर स्थापित किए गए हैं। इन वेंटिलेटरों से गंभीर मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने पर जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि हाल में संचालित किए गए आईसीयू में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अस्पताल को दो नए वेंटिलेटर मिले हैं। इनकी उपलब्धता बढ़ने से गंभीर रूप से बीमार मरीजों के उपचार में सहूलियत होगी। वेंटिलेटर की मदद से सांस लेने में असमर्थ या श्वसन संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रहे मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में सांस लेने में सहायता दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उद्देश्य है कि कानपुर देहात के साथ आसपास के जिलों के मरीजों को भी गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें