फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया जुलूस में रास्ते पर खड़ी बाइक को लात मारकर हटाया तो आपस में भिड़े दो मुस्लिम पक्ष, हुआ पथराव

Tue, 10 Sep 2019 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में ताजिये के रास्ते में खड़ी बाइक लात मारकर हटाने पर सोमवार की रात मुसलिम समुदाय के दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष की ओर से पथराव में ताजियादार पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में ताजिया निकाला गया। 
विज्ञापन


किशनपुर कस्बे में छोटी मस्जिद मदरसे के पास से सोमवार की रात करीब नौ बजे ताजिया उठा। यहां से कुछ दूरी पर मीरा शाह बाबा मजार पर ताजिया करीब एक बजे पहुंचा। मौके से करीब पचास मीटर दूर इलाके के मुनीर के बेटे मुशीर ने ताजिया के रास्ते में बाइक खड़ी कर दी। यह देखकर तजियादार मकसूद शेख, जमाल शेख सगे भाई ने ताजिया के रास्ते से बाइक हटाने को कहा।

 
विज्ञापन

मुशीर ने कुछ देर बाद बाइक हटाने की बात कही। तभी ताजियादार पक्ष ने बाइक गिरा दी। मुशीर उसके भाई चंदा समेत चार पांच लोगों ने जमाल को पकड़ लिया। उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बवाल बढ़ते देखकर ताजियादारों की भीड़ बीच-बचाव करने पहुंची। दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। पथराव से भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों में हाथापाई हुई।

एसआई अनिरुद्घ दुबे ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। सूचना पर एसओ कमलेश पाल भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायल जमाल शेख का पुलिस ने मेडिकल कराया। दूसरे पक्ष का कहना था कि बाइक खड़ी कर ताजियादारों को ब्रेड बांटनी थी। ताजिया नजदीक आने पर वह बाइक हटा लेते। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि ताजियादार मकसूद शेख की तहरीर पर मुशीर उसके भाई चंदा समेत चार पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें