फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: कोचिंग सेंटर से लापता हुए दो नाबालिग...मचा हड़कंप, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस, तलाश जारी

Wed, 18 Oct 2023 06:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि कई जगह सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए हैं, जिसमें सुबह लगभग पांच बजे दोनों छात्र खानपुर चौराहे से जालौन चौराहे की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस दोनों छात्रों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के मोहल्ला नरायनपुर में स्थित एक रेसिडेंशियल डिफेंस कोचिंग सेंटर से बुधवार तड़के सुबह दो नाबालिग लापता हो गए। बच्चों के लापता होने की जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया। इस पर वह बच्चों की तलाश में जुट गए। साथ ही पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस बच्चों का पता लगाने को शहर भर के प्रमुख मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी हुई है। मोहल्ला नरायनपुर निवासी रजत पोरवाल का पुत्र अर्थव पोरवाल (11) व मोहल्ला गोविंद नगर निवासी अखिलेश मिश्रा का पुत्र केशव मिश्रा कक्षा चार के छात्र थे।
परिजनों ने शहर के मोहल्ला नरायनपुर में काली माता मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित एक रेसिडेंशियल डिफेंस कोचिंग सेंटर में डिफेंस की तैयारी के लिए पंजीकरण कराया था। यहां दोनों छात्र अन्य छात्रों के साथ रहकर तैयारी कर रहे थे। बुधवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे दोनों छात्र कोचिंग सेंटर से लापता हो गए।

विज्ञापन

कोचिंग से नदारत थे अर्थव और केशव
इसकी जानकारी सेंटर संचालक वेदपाल सिंह निवासी को सुबह उठने पर हुई। इस पर देखा कि दो बच्चे अर्थव व केशव मिश्रा नदारत हैं। इस पर उन्होंने कोचिंग में मौजूद अन्य सात बच्चों से दोनों के संबंध में जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर कोचिंग संचालक ने तत्काल दोनों बच्चों के परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

जल्द ही दोनों छात्रों को तलाश लिया जाएगा
इस पर परिजन बच्चों की खोजबीन में जुट गए। सूचना पर कोतवाल पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ सीसीटीवी फुटेज की तलाश में जुट गए हैं। सीसीटीवी कैमरों में सुबह लगभग पांच बजे दोनों छात्र खानपुर चौराहे से जालौन चौराहे की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस दोनों छात्रों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें