प्रभारी निरीक्षक बोले- घटना की जानकारी नहीं मिली है
यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
तीन वर्ष पहले खोया पति अब बेटा भी खोकर बदहवास हुई रजनी
गांव उमरी निवासी धीरज के अनुसार उसकी बहन रजनी की शादी टूंडला में दीपक के साथ हुई थी। वह कार चालक थे। दीपक की लगभग तीन वर्ष पहले भोपाल में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसलिए उसकी बहन रजनी इकलौते बेटे की देखभाल के लिए मायके उमरी में रहने चली आई थी। राज पास के प्राथमिक स्कूल में पढऩे जाता था। इकलौते बेटे की मौत के बाद रजनी बदहवास है।