फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लिवर की बीमारी से परेशान व्यापारी और मां से कहासुनी के बाद इकलौते बेटे ने की खुदकुशी

Mon, 27 Jul 2026 02:25 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: शहर के जूही और हनुमंत विहार थाना क्षेत्रों में रविवार देर रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक युवक लंबे समय से लिवर की बीमारी और शराब की लत से परेशान था, जबकि दूसरे ने मां से कहासुनी के बाद यह कदम उठा लिया। सोमवार सुबह दोनों के शव फंदे से लटके मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो अजमद खान और ऋतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के जूही और हनुमंत विहार थाना क्षेत्रों में रविवार देर रात दो युवकों ने अलग-अलग कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जूही में लिवर की गंभीर बीमारी और शराब की लत से परेशान टेंट व्यापारी ने आत्मघाती कदम उठाया, वहीं हनुमंत विहार में मां से हुई कहासुनी से क्षुब्ध होकर 21 वर्षीय ऑटो चालक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सोमवार सुबह दोनों के शव लटके मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

बीमारी और शराब की लत से परेशान टेंट व्यापारी ने दी जान

जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा निवासी 40 वर्षीय अजमद खान टेंट व्यवसायी थे। परिवार में पत्नी शहनाज बेगम, दो बेटे रेहान व जुनैद और एक बेटी साज हैं। परिजनों ने बताया कि अजमद अत्यधिक शराब पीने के आदी थे, जिसके कारण उनका लिवर खराब हो चुका था। सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन बीमारी के बावजूद वह शराब की लत नहीं छोड़ पा रहे थे। बीमारी से तंग आकर रविवार देर रात करीब 03 बजे उन्होंने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

मां से कहासुनी के बाद ऑटो चालक ने उठाया खौफनाक कदम

उधर, हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले ऋतिक कुमार (21) ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मूल रूप से कानपुर देहात के मूसानगर अंतर्गत कृपालपुर निवासी ऋतिक पिछले 10 वर्षों से अपनी मां चंदा के साथ रह रहे थे।

रविवार रात घर लौटने पर किसी बात को लेकर मां से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद ऋतिक अपने कमरे में चले गए और देर रात फांसी लगा ली। सोमवार सुबह मां ने इकलौते बेटे का शव फंदे पर लटकता देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही जूही और हनुमंत विहार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मां से कहासुनी के बाद क्षुब्ध होकर कदम उठाने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें