फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सामूहिक विवाह में टीएमसी के झंडे वाले गद्दे, प्रशासन का बड़ा एक्शन; उन्नाव में नामजद फर्म अलीगढ़ में लापता

Mon, 27 Jul 2026 01:56 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क,उन्नाव

सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में टीएमसी के झंडे वाले गद्दों के मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई है। पटल सहायक को निलंबित किया गया है। ग्राम विकास अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई हुई है। समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
tmc flag - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जोड़ों को उपहार स्वरूप एक राजनीतिक दल के प्रिंटेड झंडे वाले गद्दे देने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सामान सप्लाई करने वाली अलीगढ़ की फर्म पर सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मामले में समाज कल्याण विभाग के पटल सहायक को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम विकास अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई और समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

24 जुलाई को हड़हा स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इसमें 459 जोड़ों को उपहार में गद्दे भी दिए गए थे। कई गद्दों के कवर का रंग हरा, केसरिया व सफेद था, साथ ही उसमें फूल बने हुए थे। गद्दों में अंग्रेजी में टीएमसी भी लिखा हुआ था। 
विज्ञापन

जानकारी होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने सामान सप्लाई करने वाली अलीगढ़ के बरौली रोड पटवारी का नगर निकट पुलिस चौकी की फर्म मेसर्स इंडियन जनरल ट्रेडर्स को नोटिस जारी किया था। 

उधर, डीएम घनश्याम मीना ने सीडीओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित कर जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने फर्म व अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई की है। सीडीओ कृतिराज ने बताया कि फर्म को शासन से काली सूची में डालने की कार्रवाई की जा रही है। 

प्रशासन ने आनन-फानन की कार्रवाई
शनिवार रात आठ बजे तक सीडीओ जानकारी से इन्कार करती रहीं। रविवार सुबह 10.49 बजे सूचना अधिकारी ने ग्रुप पर डीएम द्वारा मामले की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित करने की जानकारी दी। वहीं छह घंटे में ही 4:50 बजे ग्रुप पर कार्रवाई की जानकारी दे दी गई। सीडीओ भी आनन-फानन कार्यालय पहुंच गईं और मामले में 5:25 बजे बयान जारी किया।


 

उन्नाव में नामजद फर्म अलीगढ़ में लापता
उन्नाव में सामूहिक विवाह समारोह में टीएमसी छपे गद्दे सप्लाई देने वाली फर्म इंडियन जनरल ट्रेडर्स अलीगढ़ में लापता है। इस फर्म का पता अलीगढ़ के नगला पटवारी की नईम कॉलोनी दर्ज है लेकिन इस नाम से नगला पटवारी इलाके में कॉलोनी ही नहीं है। जीएसटी के जानकार फर्म के जीएसटी नंबर पर भी संदेह खड़ा कर रहे हैं।

 

उन्नाव में अलीगढ़ के नगला पटवारी गली नंबर तीन नईम कॉलोनी की इंडियन जनरल ट्रेडर्स नामक फर्म ने समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में दहेज के सामान में गद्दे सप्लाई किए। 

 

वितरण के बाद उजागर हुआ कि ये गद्दे टीएमसी के अधिकृत रंग वाले झंडे के रंग में रगे हैं और उन पर टीएमसी लिखा होने के साथ-साथ टीएमसी का चुनाव चिह्न भी छपा है। यह जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन ने अलीगढ़ की इस फर्म पर उन्नाव में एफआईआर कराई है।

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. जलालुद्दीन बताते हैं कि वह नगला पटवारी की गली नंबर तीन में ही रहते हैं। उनके सामने पूरा नगला पटवारी बस गया लेकिन आज तक नईम नाम की कोई कॉलोनी यहां आसपास नहीं बसी। 

 
विज्ञापन

वहीं, ऑनलाइन इस फर्म के जीएसटी नंबर को देखा और जीएसटी के जानकारों से बात की गई तो उन्होंने इस जीएसटी नंबर पर भी संदेह जताया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि नगला पटवारी में इस नाम व पते की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्नाव पुलिस जो सहयोग मांगेगी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें