फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव, पूरी टीम को किया गया क्वारंटीन

Thu, 06 Aug 2020 02:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
kanpur encounter SIT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दो दिन पहले टीम जांच के लिए घटनास्थल पर गई थी। टीम के सभी सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की समिति ने मांगा है कार्रवाई का ब्योरा

बिकरू कांड की जांच कर रही सुप्रीम कोर्ट की समिति ने शहर पुलिस और प्रशासन से कई दस्तावेज मांगे हैं। इसमें अब तक दर्ज हुईं सभी एफआईआर, शहीद पुलिसकर्मियों और एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही अब तक की कार्रवाई का ब्योरा मांगा हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन


अभी तक पुलिस इस मामले में 15 से अधिक लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास के एक साथी ने सरेंडर भी किया है। वहीं इस घटना में शामिल कई बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें