फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, मेडिकल के दो छात्राें की मौत, चार की हालत गंभीर

Wed, 17 Apr 2019 09:59 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बरातीखेड़ा गांव के निकट तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार बीएमएस के दो छात्रों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। यूपीडा की एंबुलेंस से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा। कार सवार छात्र फर्रुखाबाद से लखनऊ जा रहे थे। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के नयानगर निवासी दीपक सिंह (25) पुत्र राजेश कुमार फर्रुखाबाद जिले के मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में बीएमएस तीसरे वर्ष का छात्र था। बुधवार शाम वह अपने सहपाठी शाहजहांपुर जिला निवासी हर्ष यादव (24) पुत्र अरुण यादव, इटावा के सैफई निवासी अनुज यादव (25) पुत्र उमेश चंद्र, गोरखपुर जिले के सहजनवां निवासी शुभम राय (27), सीतापुर जिले के लहरपुर अकबरपुर निवासी अभिषेक शर्मा (26) पुत्र राकेश शर्मा, प्रतीक गुप्ता (28) पुत्र राजीव गुप्ता के साथ अर्टिगा कार से लखनऊ जा रहे थे।

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बरातीखेड़ा के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कई बार पलटी। जिससे कार सवार सभी छात्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सभी को हसनगंज पीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने सभी घायल छात्रों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने दीप सिंह और हर्ष यादव को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार छात्रों का उपचार किया जा रहा है। हसनगंज थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें